BREAKING

भारतीय जैन संघटना रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित स्मार्टगर्ल ट्रेनर्स ट्रेनिंग का वर्कशॉप आज संपन्न हुआ।

Share:

रायपुर - राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र लुंकड़ एवम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंघी ने स्मार्टगर्ल में मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं दी। भारतीय जैन संघटना छत्तीसगढ़ बहुत कृतज्ञ है आपके समर्पण और परिश्रम को प्रणाम हम सभी बीजेएस छत्तीसगढ़ के सदस्य आपसे कुछ सीखे है।

खुशी की बात यह है कि पूरे प्रदेश के 30 जिलों से लगभग 120 शिक्षको ने ट्रेनिंग ली और 47 के लगभग विभिन्न शाखाओं द्वारा आए जैन कम्युनिटी के लोगो ने ट्रेनिंग ली। इस ट्रेनिंग से बीजेएस छत्तीसगढ़ द्वारा जो राज्य शासन द्वारा संचालित 263 स्वामी आत्मानंद स्कूल में स्मार्टगर्ल का प्रोग्राम करना है, वह आसानी से अब हर जिले में पहुंच सकेगा। राष्ट्रीय सचिव राजेश जैन एवम पंकज चोपड़ा का आपकी उपस्थिति और मार्गदर्शन के लिए बहुत बहुत आभार। हेडऑफिस से पधारी सीमा शिन्दे की का बहुत बहुत धन्यवाद।

Share:

Popular News