BREAKING

जैन संत श्री विराग मुनि के 128 उपवास की सुखशाता व अभिग्रह शीघ्र पूर्ण होने की मंगलकामना हेतु संगीतमय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप कल।

Share:

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में सोमवार को जैन संत श्री विराग मुनि के अभिग्रह पूर्वक जारी 128 उपवास की सुखशाता व अभिग्रह पूर्ण होने की मंगलकामना हेतु दादागुरुदेव का संगीतमय इक्तिसा जाप रखा गया है। उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी। महेन्द्र कोचर ने बताया कि जैन संत श्री विराग मुनिजी विगत 15 जनवरी से आत्मकल्याण सह विश्वकल्याण की भावना हेतु जैन उपवास कर रहे हैं । ज्ञात हो कि जैन उपवास में किसी भी प्रकार के खाद्य सामग्री का उपयोग नही होता है, श्री विराग मुनि 15 जनवरी सूर्यास्त पूर्व केवल गरम पानी ही ग्रहण कर जैन उपवास कर रहे हैं। 22 मई को मुनिजी का अभिग्रह पूर्वक 128 वां जैन उपवास जारी है। श्री विराग मुनि जी का अभिग्रह शीघ्र पूर्ण होवे इस भावना से 22 मई सोमवार को श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में रात्रि 8.30 से 9.30 बजे तक संगीतमय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप रखा गया है। इक्तिसा जाप में खरतरगच्छ महिला परिषद, श्री सीमंधर महिला मण्डल, श्री विमल महिला मण्डल की सहभागिता रहेगी।

Share:

Popular News