रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक 2023 के अंतर्गत एक और वाटर कूलर एक्वागाड सहित तात्यापारा हनुमानमंदिर में सामाजिक उपयोग के लिये लगाया गया, जिसके द्वारा राहगीरो को शीतल जल प्राप्त हो सके। यह वॉटरकुलर स्वर्गीय विमलचंदजी लोढ़ा की स्मृति में श्रीमती इंदुबाला लोढ़ा एवं सुपुत्र नमन लोढ़ा के द्वारा लगाया गया। इस कार्यक्रम में महावीर जयंती उत्सव समिती के अध्यक्ष श्री मनोज कोठारी एवं समिती के अन्य सदस्यगण और भारतीय जैन संघटना समता चौबे कॉलोनी की पुरी टीम अध्यक्ष श्री प्रदीप साँखला के साथ उपस्थित थे। हनुमान मंदिर समिती के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत मोहदीवाले और अन्य समिती सदस्यगण ने लोढ़ा परिवार की अनुमोदना की।