BREAKING

99वां चरण स्वच्छता अभियान महामाया सेवा समिति द्वारा सम्पूर्ण।

Share:

पंडरिया - शतक से एक कदम दूर स्वच्छता के प्रति समर्पित योद्धाओ के द्वारा आज के ब्रांड एम्बेसडर जल्लू साहू, जिला किसान मोर्चा महामंत्री के नेतृत्व और वरिष्ठ पथप्रदर्शक चन्द्रकुमार सोनी, मोती शुक्ला, प्राचार्य ओम गुप्ता के अथक सहयोग से जनपद पंचायत पंडरिया परिषर के विशाल मैदान को साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। https://youtu.be/_a5CsvzKI_M   आज के इस गौरवशाली, महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि समिति अध्यक्ष संजय सोनी के साथ सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, पिछड़ा प्रकोष्ठ मालिक पवन कुम्भकार, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, राजेश गेंदले, जीवन देवांगन, रिंकू हलवाई, गोविंद निर्मलकर, पत्रकार मोहन सिंह राजपूत, जनपद कर्मचारी होरी देवांगन, अथर्व सोनी, बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, चिंटू अनिलसिंह ठाकुर तथा गर्ल्स ग्रुप से आरती कुर्रे, राधिका, साक्षी, खुशबू कांबले के साथ न. प. कमांडोदस्ता और बहुत सारे निश्वार्थ कार्यकर्ताओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ततपश्चात सभी ने एक स्वर में स्वच्छता का संकल्प दोहराया। आज के सफाई अभियान के समापन में अध्यक्ष संजय सोनी ने अभियान से जुड़े सभी लोगो का आभार व्यक्त किया।

Share:

Popular News