रायपुर - स्व. रेखचंद लुनिया की स्मृति में आशादेवी रेखचंद लुनिया चेरीटेबल ट्रस्ट एवं छतीसगढ़ डिफेंस अकादमी विनायक काम्प्लेक्स महादेव घाट के संयुक्त तत्वाधान में ऐ एस जी नेत्र चिकित्सालय द्वारा निः शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ डिफेंस अकादमी विनायक काम्प्लेक्स महादेव घाट रायपुर आशादेवी रेखचंद लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ऐ एस जी नेत्र चिकित्सालय शंकरनगर रायपुर टीम द्वारा निः शुल्क नेत्र जांच किया गया, जिसमें 108 की नेत्रजांच की गई एवं आशा देवी रेख चंद लुनिया चेरेटबल ट्रस्ट द्वारा आवश्कतानुसार चश्मे का वितरण किया गया एवं परामर्ष दिया गया।
शिविर में प्रमुख रूप से दीपक झा संचालक छतीसगढ़ डिफेंस अकादमी, आर के साहू (पूर्व नौसैनिक) व के पी साहू (पूर्व सैनिक), पीयूष जैन (समाजसेवी ), ऐ एस जी से विजय कुमार एवं योगेश देवांगन आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।