BREAKING

साधर्मिक भक्ति का नया प्रकल्प नौकरीपेशा व मध्यमवर्गीय परिवारों को बी पी शुगर जांच मशीन का वितरण।

Share:

रायपुर - कोरोनाकाल के पश्चात सामान्यतः परिवारों में ब्लड प्रेशर व शुगर की बीमारियों ने घेर लिया है। ब्लड प्रेशर कम ज्यादा होना जीवन के लिए घातक हो सकता है । घरों में बी पी मशीन होने से तुरंत प्रारम्भिक इलाज किया जा सकता है , जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा जैन साधर्मिक परिवारों को सेवा प्रकल्प योजना अंतर्गत बी पी व शुगर जांच की मशीन वितरण कार्ययोजना आरम्भ की गई है। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि नौकरीपेशा व मध्यमवर्गीय जैन परिवारों को आवश्यकता अनुसार 1 ब्लड प्रेशर मशीन व 1 शुगर टेस्टिंग इक्यूपमेंट दिया जा रहा है । प्रथम चरण में जिन परिवारों में ब्लड प्रेशर व शुगर से पीड़ित परिजन हैं ऐसे 25 परिवारों को मशीन वितरित की गई है। कोचर व चोपड़ा ने बताया कि जून माह में 25 परिवारों को मशीन दी जावेगी । जिन साधर्मिक भाई बहनों के परिवार में ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज हों वे संपर्क कर नाम दर्ज करवा सकते हैं। जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा ऐसे परिवारों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। शुगर इक्यूपमेंट के साथ एक पैकेट जांच पट्टी भी दी जा रही है, आगे जांच पट्टी स्वयं को लेनी होगी। महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि जरूरत होने पर ब्लड प्रेशर व शुगर जांच करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ज्ञात हो कि जैन संवेदना ट्रस्ट द्वारा विगत दिनों में साधर्मिक स्वावलंबन योजना के अंतर्गत व्यवसाय में सहयोग किया गया था व सुकन्या विवाह योजना पर कार्य किया जा रहा है ।

Share:

Popular News