भखारा - ?️?भारतीय जैन संगठन भखारा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर क्षेत्र में हरियाली फैलाने और धरती माता को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सहित पौध रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।स्थानीय इकाई ने राज्य अध्यक्ष मनोज लुंकड़ के निर्देशन और जिला संयोजिका सूर्या शांति लाल लुंकड़ के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर भखारा के प्रांगण में नीम, अमरूद,सीताफल सहित अन्य फलदार पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर सदस्यों ने संदेश दिया कि आज विश्व पर्यावरण दिवस पर उठाएं संकल्प,ताकि हो सके आपके स्वस्थ जीवन का काया कल्प।अगर बचाना है प्रलय से मानवता के जीवन तो पर्यावरण संरक्षण ही है एक मात्र विकल्प है। https://youtu.be/jgCwAeiOyqY विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं कि सबके जीवन में हरियाली और खुशहाली आये।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सहित संगठन के ज्योति जैन(पारख) रेखा नाहर, इंदु नाहटा, प्रीति नाहर, निर्मला पारख, सोनिया रायसोनी, उषा पारख, साक्षी पारख, पीयूष पारख सहित शाला परिवार से प्रधानाचार्य कुंजबिहारी साहू, हाकेश साहू, डाकेश साहू, लक्ष्मी साहू, गिरिजा साहू, अगेश्वरी साहू, वंदना साहू, तर्जनी साहू आदि उपस्थित थे।