BREAKING

उग्र तपस्वी परम पूज्य विराग मुनि जी म.सा का 150 वा उपवास दिन डोंगरगढ़ नगर प्रवेश...

Share:

डोंगरगढ़ - मंगलवार सुबह 7 बजे गाजे बाजे के साथ गणाधीश पन्यास प्रवर परम पूज्य विनय कुशल मुनिजी म.सा. दिव्य उग्र तपस्वी युवाओ के प्रतीक सरल सौम्य परम पूज्य विराग मुनिजी मा.सा सहित आदि ठाणा का आज भव्य डोंगरगढ नगर प्रवेश हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग सुबह से ही प्रवेश में शामिल होने केंद्रीय विघालय के समीप पहुँचना शुरू हो गए थे। जिसमें श्रीश्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जग्गू भंडारी, श्रीदिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री अनिल जैन सहित राणीदान छाजेड़, विजय चौरड़िया, पारस चौरड़िया, अशोक भंडारी, प्रकाश चौरड़िया, राजेश छाजेड़, गोविंद चोपड़ा, मोनी जैन, दिलीप सेठिया, बंटी चौरड़िया, मनोज चोपड़ा, विकास सुराणा, सुनील चोपड़ा, विनय भंडारी, महावीर भंडारी सहित बड़ी संख्या में पुरुष वर्ग सहित महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। जिनमे शोभा चौरड़िया, पुष्पा छाजेड़, कविता चोपड़ा, नंदा भंडारी, रोशन चोपड़ा सहित रेल्वे चौक में राठौर स्वीटस से श्री महावीर भवन में सुबह प्रवचन के दौरान राजनांदगांव सकल जैन समाज अध्यक्ष मनोज बैद सहित आसपास के शहरों से भी बहुत से लोग शामिल हुए बाहर से दर्शनार्थ हेतु पहुँचे लोगो के स्वल्पाहार की व्यवस्था पारी अनुसार पन्नालाल बाफना के निवास स्थान पर रखी गई थी। https://youtu.be/h0MAawUMnDo जैन समाज के विवेक मोनु भंडारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे मुनिवरों का श्री दिगम्बर जैन चंद्रगिरी तीर्थ में विराजित आचार्य 108 विद्यासागर महाराजजी व महान तपस्वी पूज्य गुरुदेव विराग मुनिजी का अद्भुत मिलन होगा, जो सामाजिक बंधुओं के लिए किसी अविस्मरणीय पल से कम नही होगा रात्रि चंद्रगिरि में ही मुकाम की जानकारी अब तक उपलब्ध है। आगे चातुर्मास हेतु बालाघाट की ओर विहार होना है, जिसमे बीच मे पड़ने वाले गांवों शहरों के बंधु तपस्वी संत के दर्शन हेतु पलके बिछाए बैठे है।

Share:

Popular News