पंडरिया - 2 अक्टूबर 2017 से संचालित महामाया सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान गांधी प्रतिमा की साफ सफाई तथा स्वच्छता रैली और सामुदायिक भवन में विभिन्न समितियो, स्कूल टॉपर तथा स्काउट गाईडस को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करते हुए, ऐतिहासिक 100 वा सप्ताह स्वच्छता अभियान सम्पन्न किया गया।
https://youtu.be/y2J0IfVRBxk
इस आयोजन में भावना समाजसेवी संस्थान के प्रमुख भावना बोहरा ने स्वच्छता का संदेश देते हुए सबको प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया।
आज के अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार सोनी, कुलदीप सिंह छाबड़ा, कार्यक्रम संचालक नवल पांडेय, मण्डल अध्यक्ष गजपाल साहू, जनपद उपाध्यक्ष तुलश कश्यप, महामंत्री पदमराज टण्डन के साथ समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी, सचिव अभिषेक शर्मा, मनेंद्र शांडिल्य, अनुराग सिंह, बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, विजय बर्मन, अथर्व सोनी, राजू सोनी, जीवन देवांगन, गोविंद निर्मलकर, राजेश गेंदले, अजय बंजारे, रिंकू हलवाई गर्ल्स ग्रुप से राधिका, आरती, ज्योती, साक्षी, निशा, ममता दुर्गा, सन्तोषी, खुशबू कामले, नेहा के साथ नगर पंचायत कमांडो दस्ता, पर्यावरण संरक्षण समिति, संस्कृति महिला ग्रुप, स्वास्थ्य कल्याण वैश्य सर ग्रुप, कंकाली दुर्गा वार्ड 6 ग्रुप, स्काउट गाइड्स ग्रुप, स्वामी विवेकानन्द शिशु मंदिर ग्रुप, भारतीय विद्यापीठ स्टॉफ, ब्राम्हण समाज के प्रबुध्धजन तथा नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं तथा बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सभी ने इस ऐतिहासिक चरण कार्य की भूरी भूरी प्रसंशा कर स्वच्छता का संदेश दिया।
