रायपुर - उदयाचल राजनांदगाँव में आज संध्या आयोजित एक कार्यक्रम में आज नीति आयोग, Ministry of Corporate Affairs से पंजीकृत All Voluntary Association Foundation दिल्ली ने 18 वर्षों से किए जा रहे मानव कल्याण कार्यों के लिए समाजसेवा के कार्यों के लिये मानद उपाधि प्राप्त डॉ. पंकज चोपड़ा को "विशिष्ट शिरोमणि रत्न 2023" से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में राजनांदगाँव की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, भारतीय सेना से निवृत्त श्री महेंद्रप्रताप सिंह राणा, AVAF की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष डॉ नेहा गुप्ता एवं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भारतीय सेना से निवृत श्री लक्ष्मीकान्त सिरके ने प्रदेश के कई गणमान्य के सम्मुख प्रदान किया।
डॉ. पंकज ने इस सम्मान के लिये नाम प्रस्तावित करने के लिए राजनांदगाँव निवासी वरिष्ठ समाजसेवक श्री अशोक जी मोदी एवं उदयाचल संस्था को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।
https://youtu.be/i6RolSILjxo
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए चिरंजीव जैन, प्रदेश में सबसे ज़्यादा CA बनाने वाले भाई CA संतोष जैन एवं प्रदेश में सबसे ज़्यादा रक्तदान करने वाले भाई फ़ैनेंद्र जैन को भी सम्मानित किया गया।
खबर छत्तीसगढ़ से बातचीत ने उन्होंने बताया कि मानव कल्याण करने के लिए उन्हें प्रेरणा हमेशा पापा श्री प्रकाशचंदजी चोपड़ा, अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवाने के कई त्याग करने वाली मम्मी श्रीमती विमला चोपड़ा, ज़िंदगी की रीढ़ की हड्डी अर्द्धांगिनी रुचि चोपड़ा, पुत्री भाविका चोपड़ा एवं पुत्र ख़िमांशु चोपड़ा साथ ही मार्गदर्शन देने वाले एवं कंधे से कंधा मिला कर काम करने वाले भारतीय जैन संगठना, एसोसिएशन ऑफ़ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर, विचक्षण जैन विद्यापीठ एवं छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि श्री मनोहर स्मृति न्यास के मेरे सभी अग्रजेवम साथीगण के साथ साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मुझे मानव कल्याण समाज सेवा के कार्यों में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, मित्रों, रिश्तेदारो को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।