पंडरियां - नगर की संस्कृति महिला ग्रुप पंडरिया के द्वारा रविवार 23 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने से मुख्य मार्ग के मध्य गुलमोहर, जामुन, शीशम, करंज, कटहल, नीम, आँवला के कुल 60 पौधे रोपित किये गए। पर्यावरण संरक्षण समिति के द्वारा वृक्षारोपण के कार्य से प्रेरित होकर पहली बार नगर के महिला ग्रुप ने भी सकरात्मक सोच एवं इच्छाशक्ति के साथ इस नेक कार्य को किये जाने पर प्रशन्नता जाहिर की है। वृक्षारोपण मे छोटे बच्चों ने भी अहम भूमिका निभाते हुए पूरे उत्साह के साथ स्वयं गड्ढे करके पौधे लगायें और आने वाली पीढी को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया जी। संस्कृति महिला ग्रुप के द्वारा लगाये गए पौधों के संरक्षण की पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय लोगों के द्वारा ली गई है। इस आयोजन में पर्यावरण संरक्षण समिति से अनुराग ठाकुर, मुकेश कौशिक, विधायक प्रतिनिधी गुरूदत्त शर्मा, प्रफुल्ल बिसेन, शंकर चंद्रवंशी, रविकांत श्रीवास्तव, डाँ. आर. के बैस, विकास श्रीवास्तव, विशाल देंवागन, रंजीत पटेल, प्रदीप साहू एवं संस्कृति महिला ग्रुप से शैल बिसेन, उर्वशी चंद्रवंशी, अर्चना ठाकुर, श्वेता श्रीवास्तव, अनिता शर्मा, श्रृद्धा कौशिक, गुरजीत कौर, कुसुम साहू, सुष्मिता श्रीवास्तव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।