दुर्ग - जिले में डेंगू की आहट होते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल ने दुर्ग जिला कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा जी से मुलाक़ात कर दुर्ग जिला चिकित्सालय में अफरेसिस मशीन(एस डी पी मशीन) स्थापित करने की मांग की। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, अभिजीत पारख, जितेंद्र कारिया ने दुर्ग जिला कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा को अवगत कराया कि 2018 अगस्त में आये डेंगू के प्रकोप से हज़ारों लोग प्रभावित हुए, जिसमे 60 से 70 लोगो की मृत्यु हुई उसके बाद निरंतर हर वर्ष डेंगू के केस देखे जाते हैं, इस बीमारी में मूलतः रक्त में प्लेटलेट की कमी हो जाती इसके अलावा कई ऐसी बीमारियां है, जिसमे प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ती इ,स स्थिति में प्रति डोनर पूरे रक्त में से मात्र 50ml प्लेटलेट्स निकलता और कई परिस्थिति में मरीज को 10 से भी अधिक मात्रा में प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ती है, इतने अधिक रक्तदाताओं को खोज पाना मरीज के घर वालो के लिए लगभग असंभव हो जाता हैं, चुुंकि विज्ञानं के इस दौर में इसका उपाय अफरेसिस मशीन (एस डी पी मशीन) के द्वारा एक ही व्यक्ति से 7 से 8 रक्तदाताओं के बराबर का प्लेटलेट्स निकाला जा सकता है, एक यूनिट एफरेसिस से मरीज को 60000 के लगभग प्लेटलेट्स की आपूर्ति हो जाती है, जिससे मरीज के परिजनों को ज्यादा रक्तदाता खोजने की आवश्यकता नही होगी और मरीज को एस डी पी से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिलने की संभावना रहती हैं, एवं आग्रह किया कि आप व्यक्तिगत रूप से इस महत्वपूर्ण विषय में अपना दखल दे इस मशीन को जल्द से जल्द दुर्ग जिला अस्पताल में स्थापित करवाने में अपना सहयोग प्रदान राज। राज आढ़तिया ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन पूर्व में भी एसडीपी मशीन हेतु मांग कर चुकी है एवं हम जिले के मरीजों के हित में लगातर प्रयास करते रहेंगे। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों के आग्रह पर दुर्ग जिला कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जल्द इस विषय पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन संस्था के सदस्यों को दिया।