BREAKING

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लालपुर नवकार नगर में जैनम जयति परिवार ने 1000 पौधे रोपे।

Share:

रायपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई विभाजन विभीषिका स्मृति के अंतर्गत लालपुर के नवकार नगर में सोमवार को दोपहर 2 बजे 1000 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल शामिल हुए। जैनम जयति परिवार के विवेक डागा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों देश के विभाजन को याद किया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों भाईयों-बहनों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। संत श्री युधिष्ठिर लाल जी ने कहा कि शास्त्रों में माना जाता है कि ब्रह्मा विष्णु महेश तीनों का वास पेड़ पौधों में होता है और आज अविस्मरणीय दिन पर जो जैनम जयति परिवार ने यह नया दौर चालू किया है। इससे हमारी यादें इतिहास में दर्ज हो जाएगी और वह वृक्ष के रूप में हमें हमारा सुनहरा भविष्य की याद दिलाएगी। उन्होंने विवेक डागा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकतर मनुष्य अंतिम या वृद्धावस्था में भगवान की महिमा को समझते हैं, और उनका रुझान भगवान की ओर बढ़ जाता है, पर युवावस्था में विवेक डागा द्वारा किए धर्म कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share:

Popular News