BREAKING

डोंगरगढ़ निवासी 18 वर्षीय प्रांजल का मरणोपरांत नेत्रदान नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से हुआ।

Share:

दुर्ग - लाल बहादुर नगर/(डोंगरगढ़) निवासी 18 वर्षीय प्रांजल ताम्रकार की एक्सीडेंट में मृत्यु से पूरा परिवार दहल गया। इस दुखद घडी में पिता श्री जय ताम्रकार ने बड़ा हृदय दिखाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश कि व अपने जवान बेटे का नेत्रदान करवा उदहारण पेश किया। प्रांजल ताम्रकार का 16 अगस्त को चिचोला के पास कार एक्सीडेंट हुआ, जिसमे घायल प्रांजल को भिलाई हाईटेक हॉस्पिटल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई,इस खबर से पूरा परिवार टूट गया व समाज में शोक की लहर छा थी। हाई टेक हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय अग्रवाल व समाजसेवी बंसी अग्रवाल ने प्रांजल के परिवार से कॉउंसलिंग की व नेत्रदान का महत्व बताया जिस पर प्रांजल के पिता जय ताम्रकार ने नम आँखों से अपने पुत्र के नेत्रदान की सहमति दी। समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, हरमन दुलाई, मुकेश राठी व राजेश पारख हाई टेक हॉस्पिटल पहुंचे व नेत्रदान की प्रक्रीया सम्पन्न करने में सहयोग किया। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ ऋचा वर्मा, नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए, हाई टेक हॉस्पिटल की ओर से डॉ दीपक बंसल, रजनी सजी व अमित द्विवेदी ने नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया। नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया ने कहा जिस परिवार में 18 वर्षीय सदस्य की मृत्यु हुई हो उनकी मनः स्थिति हम समझ सकते हैं पुरे परिवार में रुदन क्रंदन था व सभी सदमे में थे, ऐसी स्थिति में नेत्रदान कर ताम्रकार परिवार ने न केवल समाज को मिसाल दी, बल्कि यह दिखा दिया कि विपरीत परिस्थितियों में भी हम समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं, हमारी संस्था ऐसे परिवार को नमन करती है। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने जानकारी दी कि एक्सीडेंट में प्रांजल कि एक आँख बुरी तरह डेमेज हो गई थी, इस कारण उनकी एक आँख का ही नेत्रदान हो पाया। बंसी अग्रवाल ने कहा प्रांजल भले ही इस दुनिया में नहीं है, किन्तु उनके नेत्रदान से एक परिवार को नया जीवन मिलेगा एवं प्रांजल हमेश हमें प्रेरणा देते रहेंगे। नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने प्रांजल ताम्रकार को श्रद्धांजलि दी व ताम्रकार परिवार को साधुवाद दिया।

Share:

Popular News