दुर्ग - लोगों को नेत्रदान हेतु प्रेरित करने वाले नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य एलआईसी एजेंट उज्जवल पींचा ने अपने पिता के निधन के बाद उनके नेत्रदान कर समाज को सकारात्मक राह दिखाई।
आकाश नगर निवासी श्री ताराचंद जैन (पींचा) के निधन का समाचार मिलते ही परिवार की ओर से श्री जैन की पत्नी राज कुमारी जैन, पुत्र उज्जवल व अमित जैन व साले कृष्णा बैद ने स्वतः नेत्रदान का निर्णय लिया व नवदृष्टि फाउंडेशन के अपने साथियों को सूचित किया।
समाचार मिलते ही संस्था के कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, रितेश जैन, सत्येंद्र राजपूत, विकास जायसवाल, प्रभु दयाल उजाला, चेतन जैन दुर्ग जिला चिकित्सालय पहुंचे व नेत्रदान हेतु व्यवस्था संभाली।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र सिंह लहरे व नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने दुर्ग जिला चिकित्सालय मर्चुरी में रखे शव के कॉर्निया कलेक्ट किए, जिला चिकित्सालय के नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक नेत्रदान के दौरान पुरे समय मौजूद रहे व नेत्रदान प्रक्रिया में हर संभव मदद की।
उज्जवल ने कहा संस्था से जुड़े होने के कारण हम रोज लोगों कि परेशानी देखते हैं व अंधत्व का दुःख महसूस करते हैं, अतः हमारे परिवार ने वही किया जिसके लिए हम दूसरों को प्रेरणा देते हैं, पिता के जाने के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया पर हमें इस बात से संतुष्टि है कि हमारे पिता के नेत्रों से दो परिवारों को नई ज्योति मिलेगी।
अमित जैन ने कहा हम वर्षों से एलआईसी में कार्य करते हैं और हमारी संस्था का स्लोगन है जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी, जिसे आज हमारे पिता के नेत्रदान से स्लोगन को चरितार्थ किया, पिताजी जब तक रहे लोगों कि सेवा की और जाते जाते दो लोगों का जीवन सवांर गए।
फाउंडेशन के सदस्य सत्येंद्र राजपूत ने बताया उज्जवल पींचा हमारी संस्था के सक्रीय सदस्य हैं, और आज पिता के नेत्रदान कर उन्होंने साबित किया कि किसी कार्य में जब हम दूसरों को प्रेरित करते हैं तो शुरुवात अपने परिवार से करनी होगी और समाज के सामने उदाहरण पेश किया।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने श्री ताराचंद जैन को श्रद्धांजलि दी व पींचा परिवार को साधुवाद दिया।