BREAKING

आशादेवी रेखचन्द लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट रायपुर द्वारा महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर।

Share:

रायपुर - आशादेवी रेखचन्द लुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट रायपुर द्वारा आज ए एस जी नेत्र चिकित्सालय शंकर नगर रायपुर की टीम ने महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के सभागार में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं प्राध्यापकगणों ने अपने नेत्रों की जांच कराई। इस नेत्रजांच शिविर में प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी प्रभारी प्राध्यापक अनुपमा जैन डॉ लक्ष्मीकांत साहू, प्रो सीमा गोस्वामी, डॉ राकेश चंद्राकर, ट्रस्ट से पीयूष जैन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ट स्वयंसेवक तनु सिकदार, ओमांशु पटेल, मिथिलेश द्धिवेदी, अमन पांडेय, ईशा अग्रवाल, निरुपमा साहू, देबो यादव, ग्रेशि पात्रा, ए एस जी टीम से शोभराम पटेल, भारती भूषण कुरे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share:

Popular News