दुर्ग - शहर के प्रतिष्ठित वयवसायी व् समाज सेवी पद्मनाभपुर निवासी श्री मोहन लाल खंडेलवाल के निधन के पश्चात परिवार द्वारा देहदान का निर्णय ले उनका पार्थिव शरीर शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सुपुर्द किया गया
श्री मोहन लाल खंडेलवाल के पुत्र सचिन खंडेलवाल, भांजे विक्रम खंडेलवाल व् साले श्याम खंडेलवाल की सहमति से देहदान सम्पन्न हुआ।
नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया, रितेश जैन, कुलवंत भाटिया, सत्येंद्र राजपूत, राजेश पारख, श्री मोहन लाल खंडेलवाल के निधन का समाचार मिलते ही उनके पद्मनाभपुर स्थित निवास पहुंचे व देहदान की प्रक्रीया पूर्ण करने में सहयोग किया।
कुलवंत भाटिया ने जानकारी दी श्री मोहन लाल खंडेलवाल के पुत्र पिता का समाचार मिलने पर मुंबई में थे, ऐसी कठिन घडी में उन्होंने पिता के देहदान का निर्णय लिया, यह निर्णय समाज के लिए मिसाल बनेगा एवं हम सब को इस निर्णय का अनुकरण करना होगा। राज आढ़तिया ने कहा तकनिकी कारण से श्री मोहन खंडेलवाल के नेत्रदान नहीं हो पाए लेकिन देहदान से मेडिकल के छात्रों को रिसर्च में मदद मिलेगी व् समाज को भविष्य के बेहतर डॉक्टर मिलेंगे इस दुखद घडी में देहदान का निर्णय लेने हमारी संस्था खंडेलवाल परिवार को नमन करती है, व् आशा करती है कि समाज खंडेलवाल परिवार के निर्णय से प्रेरणा लेगा।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने श्री मोहन लाल खंडेलवाल को श्रद्धांजलि दी व खंडेलवाल परिवार को साधुवाद दिया।