रायपुर - आज जैन समाज के प्रमुख लोगों ने आज एक भेंट मुलाकात में पत्रिका समाचार पत्र समूह के श्री गुलाबचंद कोठारी का माला एवं श्रीफल से अभिवादन किया तथा उन्हें समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसमें नवकार नगर श्री मुनीसुव्रत स्वामी मंदिर एवं साधार्मिक लोगों के लिए निःशुल्क आवास की योजना के बारे में अवगत कराया गया। श्री कोठारी जी ने इस कार्य की अनुमोदना की और कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से समाज मे एक जुड़ाव होता है, और यह एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विवेक डागा, प्रेमचंद लूनावत, संतोष बैद, पदम बोथरा, सुमित नाहटा, प्रतीक नाहटा, तनय लुनिया, प्रवीन सिंघी, दीपक खटोड़ आदिजनों से विस्तृत चर्चा की और मन्दिर मंदिर स्थल जाने की इच्छा जाहिर की।