रायपुर - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा रक्तदान महादान अभियान अंतर्गत आज दिनांक 26/09/2023 को मानव है। मानवता में प्राण भरने के उद्देश्य के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी में रेडक्रॉस ब्लडबैंक के माध्यम से किया गया। जिसमें 15 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।
रक्तदान अभियान में तेयुप रायपुर सदस्य वीरेंद्र डागा, निर्मल गांधी, गौरव दुगड़, प्रिंस गुलगुलिया, अतुल फलोदिया, किशोर जैन कि सहभागिता रही।
