डोंगरगढ़ - परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज साहब की पावन निश्रा में चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में दस लक्षण पर्व के आठवें दिवस को गौसेवा दिवस के रुप में मनाया गया।
पूज्य आचार्य भगवंत की पावन प्रेरणा से संचालित दयोदय महासंघ द्वारा पूरे भारत में 150 से अधिक गौशाला का संचालन हो रहा है, उन सभी गौशाला के संचालकगण की यहां उपस्थिति रही, साथ में दानवीर पाटनी जी आरके मार्बल, जयपुर दानवीर चांडक जी, हेलमेट इंडिया बेलगाम वाले, सस्था के अध्यक्ष श्री प्रेमचंदजी, प्रेमी गोवा राज्य एनीमल वेलफेयर बोर्ड के चेयरमेन जी एवम हजारों जीवदया प्रेमी बंधू की हाजरी में यह कार्यक्रम में मुझे भी उपस्थित होने का सौभाग्य पूज्य आचार्य श्री के आशिर्वाद से प्राप्त हुआ।
आचार्य श्री को शास्त्र अर्पण करने का दीप प्रज्वलित करने का पुण्य लाभ भी देव गुरुकृपा एवम गौसेवा की कृपा से सहज प्राप्त हुआ। पवित्र वातावरण का साक्षी बनने का अवसर मिला पूज्य श्री ने विशेष आशिर्वाद प्रदान किए, यह सब आप सभी के सहयोग से हुआ है, इसलिए पूरे ग्रुप को यह सादर समर्पित करता हु, सादर प्रणाम। जय गौ माता
पदम डाकलिया
संचालक - मनोहर गौशाला, खैरागढ़