रायपुर - अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, रायपुर द्वारा दो स्थानों पर रक्तदान महादान अभियान अंतर्गत आज दिनांक 01/10/2023, रविवार को रक्तदान शिविर का क्रमशः आयोजन किया गया। श्री जिनकुशल सुरी जैन दादाबाड़ी, एम. जी. रोड में अखिल भारतीय खतरगच्छ युवा परिषद्, रायपुर शाखा के साथ रेडक्रॉस ब्लडबैंक के माध्यम से 18 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया, जिसमें केयुप, रायपुर शाखा के पदाधिकारियों के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व जज व राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री गौतम चौरड़िया की उत्साहवर्धक गरिमामय उपस्थिति रही।
हर्ष होराईजन, मोवा में आर्शीवाद ब्लड बैंक के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 27 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। होराईजन शिविर में विशेष यह रहा कि श्री दिनेश राठौर ने सपरिवार व श्री मनोज बोथरा ने जोड़े से रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। संपूर्ण आयोजन में तेयुप, रायपुर के सदस्यों की सहभागिता रही।