कबीरधाम - आज दिनांक 02 अक्टूबर 2023 सोमवार को कवर्धा के ग्राम खुटु के प्राथमिक स्कूल मे स्व.श्रीमति शोभादेवी जी चोपड़ा के स्मृति में भारतीय जैन संघटना कवर्धा, हरितिमा ग्रुप कवर्धा व चोपड़ा परिवार कवर्धा के गरिमामयी उपस्थिति में सयुंक्त रूप से पौधारोपण का कार्य सम्पन्न किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में BJS कवर्धा के सभी सदस्य उपस्थित थे। आगे भी इस प्रकार का पौधारोपण का कार्यक्रम एक दूसरे के सहयोग से समय समय पर करने का संकल्प लिया गया। BJS के पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य सदस्य श्रीमान अनिल लूनिया का इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान प्राप्त हुआ।
???️?BJS कवर्धा?️????
?️???️???️??