BREAKING

पारख परिवार भखारा द्वारा तहसील कार्यालय में वाटर कूलर स्थापित किया गया।

Share:

भखारा/धमतरी - भारतीय जैन संगठन एवं लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के तत्वाधान में अंचल के प्रतिष्ठित स्वर्गीय छोटे रानूलाल पारख एवं स्वर्गीय श्रीमती केसर देवी पारख की पुण्य स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सेवा कार्य की दिशा में पुण्य स्मृति में उनके परिवारजनों ने एक वाटर कूलर फिल्टर युक्त नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन में स्थापित कराया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री बलराम तंबोली, नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, त्रिलोक यादव सहित समस्त कोटवार जन स्टाफ सहित संगठन की ओर से भारतीय जैन संघटना परिवार की ओर से अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, श्रीमती रेखा नाहर, श्रीमती दीपिका नाहर, श्रीमती इन्दु नाहटा, श्रीमती रुचि पारख, साक्षी पारख, श्रीमती उषा पारख, श्रीमती रेखा नाहटा, पीयूष पारख, संयम पारख आदि उपस्थित रहे। तहसीलदार बलराम तंबोली एवं नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने तहसील कार्यालय के लिए बहुप्रतीक्षित और उपयोगी आवश्यकता को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए पारख परिवार का साधुवाद ज्ञापित किया। तथा अन्य सभी को ऐसे सद्कार्यों से प्रेरित होने का आह्वान किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन मनोज सोनी सी ए अपने संदेश में फरमाया की पारख परिवार वर्षों से अंचल में अपनी सामाजिक गतिविधियों से आमजन को लाभन्वित करते रहा है। उनका हमेशा सहयोग मिलते रहा है। पुण्य आत्माओं की स्मृति को अक्षत बनाए रखने का यह एक अमिट साधन है। लायंस परिवार इसकी भूरी भूरी अनुमोदना करता है।

Share:

Popular News