जगदलपुर - बीजेएस का स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम, जिसे पहले ईओजी (लड़कियों का सशक्तिकरण) के नाम से जाना जाता था, एक अनूठा प्रयास है जो 13-21 वर्ष की आयु वर्ग की किशोर लड़कियों के भावनात्मक विकास से संबंधित मुद्दों और चिंताओं का समाधान करना चाहता है। कार्यक्रम में लड़कियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से छह शैक्षिक मॉड्यूल हैं : -
आत्म-जागरूकता, संचार और रिश्ते, मासिक धर्म और स्वच्छता, आत्मसम्मान और आत्मरक्षा, विकल्प और निर्णय, दोस्ती और प्रलोभन।
https://youtu.be/OzZ__46CiWI?si=fFYF0xuQeIrT2lzX
स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम के उद्देश्य : -
1 . लड़कियों में आत्म-जागरूकता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार हो
2 . लड़कियों और युवा महिलाओं में आत्मसम्मान बनाए रखने के बारे में ज्ञान बढ़ाना
3 . प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना और आत्मरक्षा के लिए व्यावहारिक सुझाव जानना
4 . लड़कियों में विकल्पों को संतुलित करने और तर्कसंगत रूप से जीवन के निर्णय लेने की क्षमता पैदा करना
5 . सही दोस्ती और प्रलोभनों से निपटने के बारे में लड़कियों में सकारात्मक विश्वास पैदा करना
6 . माता-पिता को अपने किशोर बच्चों की विकासात्मक और भावनात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाना
7 . माता-पिता को अपने किशोर बच्चों की विकासात्मक और भावनात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाना
लड़कियों के विकास में निरंतर सुधार के लिए प्रणालियों और संस्थागत क्षमताओं को बढ़ाना। इसी कड़ी में भारतीय जैन संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अनवरत प्रारंभ इस कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरख जैन पप्पू के संयोजन और पहल पर जोन अध्यक्ष सूर्या लुंकड़ के प्रयासों और निर्देशन में भखारा के गैलेक्सी स्कूल में ट्रेनर राखी राखेचा द्वारा सरल ढंग से छात्राओं को ट्रैन किया गया। शाखा अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के विशेष सहयोग से सत्र संपादित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान हुआ। ट्रेनर और शाखा को सम्मान पत्रक स्कूल की ओर से लालजी साहू उपप्राचार्य ने प्रदान किया। लड़कियों ने बड़ी तन्मयता से हिस्सा लिया और अपने बीच पालकों की तरह संगठन की महिलाओं को पाकर प्रफुल्लित हो गईं तथा पुनः ऐसे ट्रेनिंग को आयोजित कराने की बात कही।शाखा की ओर से सचिव रेखा नाहर, उपाध्यक्ष इंदु नाहटा, उषा पारख, रुचि जैन, साक्षी पारख स्कूल के प्राचार्य सहित टीचर्स स्टाफ उपस्थित रहे। सूर्या लुंकड़ और ज्योति जैन ने अपनी शुभकामनाएं दीं।