रायपुर : - श्री अ.भा. साधुमार्गी जैन समता युवासंघ के आव्हान पर उनकी छत्तीसगढ़ रायपुर की शाखा श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के द्वारा गत वर्ष के "रक्तदान शिविर" की सफलता को देखते हुए प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बालब्रम्चारी चारित्र चूड़ामणी आचार्य भगवन 1008 श्री नानालाल जी म.सा. के 24वें स्मृति दिवस व युग निर्माता आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के 24वें आचार्य पदारोहण दिवस पर दिनांक 25-29 अक्टूबर 2023 से 5 दिवसीय रक्तदान शिविर (रक्तदानम्) का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विभिन्न संस्थाओं के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। इसमें भारतीय चार्टड अकाउन्टेंट संस्था (ICAI), रायपुर मिल मशीनरी एसोसिएशन, रवि भवन मोबाइल एसोसिएशन, विमल कंस्ट्रक्शन, मेडिकल कॉम्पलेक्स एसोसिएशन, टेक्सटाइल मार्केट पंडरी एसोसिएशन, सुशील तारा, डूमरतराई अनाज व फूट मार्केट 1 व 2 एसोसिएशन, देसी क्रॉप, स्वास्तिक वायर, पूजारी कॉम्प्लेक्स, समता परिसर वेल्फेयर आदि है। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समता युवा संघ रायपुर के एक एक सदस्य अपना पुरूषार्थ कर रहें है। इनके अलावा जैन समाज के युवाओं का सहयोग भी हमें प्राप्त हो रहा है। आप सभी से निवेदन की इस रक्तदान शिविर मे रक्तदान कर हमारे इस कार्यक्रम को सफल बनायें। "एक पंत दो काज के तर्ज़ पर दे दूसरों को जीवन दान और पाए सम्मान" के लिए सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरुप सर्टिफिकेट व पुरस्कार दिया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 25 अक्टूबर का "रक्तदानम् शिविर" दो स्थलों क्रमशः भारतीय चार्टड अकाउन्टेंट संस्था (ICAI), मौदहापारा व रवि भवन, जय स्तंभ चौक में आयोजित होगा। सभी रक्तवीरों से निवेदन कि रक्तदान अवश्य करें। यह जानकारी रक्तदान शिविर के मुख्य प्रभारी राकेश बोथरा व समता युवा संघ रायपुर के मंत्री सिद्धार्थ डागा के द्वारा दी गई।