रायपुर - मनोहर गौशाला के संचालक पदम डाकलीया ने आज श्री गिरीश चंदेल वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ से सौजन्य मुलाकात की।
फसल अमृत के अनुसन्धान पर विशेष चर्चा के साथ ही कुलपति ने मनोहर गौशाला के रिसर्च वर्क की बहुत सराहना किए साथ मे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम इन्दिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय के डायरेक्टर ऑफ रिसर्च श्री विवेक त्रिपाठी भीं उपस्थित रहे। गौशाला में निर्मित गोबर के औषधीय वेदिक दीपक एवम गौशाला की उपलब्धि बुक भेंट स्वरूप प्रदान किए।