रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन का सम्मान आनंद चातुर्मास समिति ने अर्हम विज्जा प्रणेता उपाध्याय प्रवर श्री प्रवीण ऋषि जी महाराज सा की निश्रा में किया। समिति के अध्यक्ष कीर्ति जैन, अशोक पटवा, विजय संचेती, अनिल कुचेरिया आदि ने शॉल के साथ श्री जैन का बहुमान किया। गौरतलब है कि श्री जैन समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का वीडियो कवरेज लगातार पिछले तीन सालों से कर रहे हैं। करोना काल में भी भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा डिजिटल महावीर जयंती उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें श्री जैन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रतिदिन तीन महीने तक सेवाएं प्रदान की और लगभग सौ से भी ज्यादा वीडियो न्यूज़ में एंकरिंग और संपादन कर उसका प्रचार प्रसार किया। इस कार्य हेतु भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने श्री जैन का बहुमान किया है, साथ ही दिगंबर जैन खंडेलवाल चातुर्मास समिति द्वारा समिति व इसके अलावा अलग-अलग जैन समितियां द्वारा भी तपेश जैन का बहुमान किया गया है, इसी क्रम में हाल फिलहाल में श्री आनंद चातुर्मास समिति के साथ ही नवकार जपेश्वरी जैन साध्वी परम पूज्य श्री शुभंकरा श्री जी महाराज सा की निश्रा में दुर्ग बहन बेटी संगम द्वारा भी में तपेश जैन का बहुमान किया गया है। गौरतलब है की श्री जैन अब तक दो हज़ार से भी ज्यादा वीडियो में एंकरिंग व संपादन कर चुके हैं और पचास से भी ज्यादा किताबों का लेखन किया है।