BREAKING

प्रणय बुरड जेसीज के सर्वोच्च कमल पत्र सम्मान से सम्मानित।

Share:

रायपुर - जेसीआई रायपुर केपिटल ने अवार्ड नाईट का आयोजन के अवसर पर जेसीआई रायपुर कैपिटल के पूर्व अध्यक्ष व रॉयल केपिटल के संस्था इंचार्ज प्रणय बुराड को जेसीज़ के सर्वोच सम्मान कमल पत्र से सम्मानित किया। प्रणय विगत 10 वर्षों से जेसीआई में अपनी सेवा प्रदान कर रहे है। उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष विक्रम ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, प्रमुख वक्ता राजेश अग्रवाल थे। इस कार्यक्रम के लिए अंगुल से विशेष तौर पर जोन अध्यक्ष जेसी अमन शुक्ला पधारे थे। जेसीआई सिनेटर सुपर चैप्टर इंचार्ज अमिताभ दुबे, लीना वाढ़ेर, चित्रांक चोपड़ा, शीतल जैन, संदीप थौरानी, मुकेश केडिया, श्रीकांत पारख व अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share:

Popular News