BREAKING

मनोहर गौशाला के संचालक अखिल जैन ने राज्यपाल को गोबर से निर्मित वैदिक वास्तु गणपति भेंट की।

Share:

रायपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अखिल जैन पदम डाकलिया ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष की बधाई देते हुए 6 जनवरी को खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला के 10वें स्थापना दिवस के लिए आमंत्रित किया और गोबर से निर्मित वैदिक वास्तु गणपति भेंट की। https://x.com/GovernorCG/status/1741832186234548653?t=07WFMQzQ1o06at2UhXH-WA&s=08 जैन ने मनोहर गौशाला में चल रही गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया और गौशाला में गोबर एवं गौ मूत्र से निर्मित सभी प्रोडक्ट की जानकारी दी। इस पर राज्यपाल ने गौशाला में बने प्रोडक्ट की सराहना की।

Share:

Popular News