BREAKING

जीतो लेडिज़ विंग रायपुर को मिले कई अवॉर्ड।

Share:

जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन सरिता जी चौधरी ने भाषा-विज्ञान में पीएचडी किया है, किया गया सम्मान।

रायपुर - जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की रायपुर लेडिज़ विंग को वर्ष 2022-2024 के कार्यकाल के दौरान समाज सेवा एवं महिलाओं को अग्रसर करने वाली इस संस्था ज्यादा राष्ट्रीयस्तर, राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरिय कार्यों के लिये सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया।

जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन सरिता जी चौधरी ने भाषा-विज्ञान में पीएचडी किया है तथा उसके द्वारा लिखित पुस्तक 'जैन धर्म की विशिष्ट शब्दावली' जैन धर्म के विशिष्ट शब्दों का संदर्भ ग्रंथ है तथा दूसरी पुस्तक 'जैन-स्वाद का खजाना' एक रेसिपी बुक है, जो जैन धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत उपयोगी है। 


डॉ सरिता जी चौधरी एक सरल, सहज, सौम्य व्यक्तित्व की धनी, धार्मिक एवं अद्‌भुत प्रतिभा की धनी हैं, वही चीक सेकेट्ररी मोनिका सुराना ने 'नो प्लास्टिक' जागरूकता पर बहुत अच्छा कार्य किया है, आप डिवाइन टच टीचिंग प्रोग्राम में 15 साल से बहुत सेवाएं दे रही है। इनके कार्यकाल में सदस्यों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। इनके कार्यकारिणी सदस्य विनीता पारेख, सुनिता लोढ़ा, अनिता चोपड़ा, सपना श्रीश्रीमाल, निशा बोथरा, उर्मिला बरलोटा, नेहा बाघमार, रेखा मांलू, एकता पटवा, संजू जैन, रिचा बरलोटा, रश्मि जैन के सहयोग एवं इनके मार्गदर्शन से 'अहिंसा नेशनल आर्ट कॉपी विशन, स्टेट लेवल आर्ट काँपीटिशन, जिला स्तरीय आर्ट काँपीटिशन, रास्ट्रीय स्तर पर आयोजित 'अंहिसा रन, हेल्थ एंड न्युट्रीशन में राष्ट्रीय स्तर का सवेबिनार, राज्यस्तरीय 'वेबिनार, एवं भाइनॉरिटी के बेस्ट इवेंट सहित अनेक सफलतम आयोजन किये है है तथा राष्ट्रीय स्तर पर रायपुर का परचम लहरा दिया है।

चेयरवर्सन डॉ. सरिता चौधरी एवं चीफ सेक्रेट्री मोनिका सुराना ने बताया कि 'जीतो लेडिज़ विंग' की अवार्ड सेरेमनी 'समीक्षा' 2022-2024 का आयोजन गोवा स्थित होटल ताज एग्ज़ॉटिका में किया गया, जिसमें संपूर्ण देश के लगभग 200 से अधिक सदस्यो ने हिस्सा लिया। इस अवार्ड में 'परिन्दे : सिस्टर्स ने शानदार प्रस्तुती देकर सभी का मन मोह लिया। 

उल्लेखनीय है कि 'जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन' (जीतो) एक अंतरर्राष्ट्रीय संस्था है, जो बहुत बड़े स्तर पर शिक्षा, सेवा, संस्कार तथा बिज़नेस नेटवर्किन का कार्य करती है। तथा कई वर्षों से देश और विदेश में भी समाज के हित में अपना योगदान दे रही है। अपेक्स डायरेक्टर जयकुमार जी बैद, चैप्टर चेयर मैन अशोक पटवा, चीफ सेक्रेट्री - कन्हैया लुनावत, सेकेट्ररी - संदीप झाबक, कोषाध्यछ आलोक जैन, चैप्टर कन्वीनर सुशील बरलोटा, ज़ोन कन्वीवर कुसुम श्रीश्रीमाल, युथ विंग चेयरमैन प्रखर तालेड़ा, चीफ सेकेट्री ऋषभ पारख का इन्हें सदैव सहयोग मिलता है।

Share:

Popular News