BREAKING

सोमवार को चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में जेन अल्फा द्वारा दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व महाआरती।

Share:

21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के 10 दिनों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में जारी 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के 15 वे दिवस जेन अल्फा (बच्चों) द्वारा दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व महाआरती होगी। इसका उद्देश्य जेन अल्फा को हमारे महापुरुषों के जीवन दर्शन से अवगत कराना है। इक्तिसा जाप में ऋषभ नखत राजनांदगांव ने गुरुभक्ति की प्रस्तुति दी। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने बताया कि श्रद्धालु अपने जन्मदिन व अन्य विशेष अवसर पर दादागुरुदेव की भक्ति में भाग ले रहे हैं।

श्रीमती पायल नीलेश गोलछा ने आज अपना जन्मदिन दादागुरुदेव के इक्तिसा जाप के साथ मनाया। सुप्रसिद्ध गायक श्री ऋषभ नखत ने भजन कदम कदम पर बचा रहे हो, एक तुम ही हो जो निभा रहे हो भाव पूर्ण भजन से भक्ति का रंग जमा दिया। 21 दिवसीय इक्तिसा जाप के 10 दिनों में हजारों श्रद्धालुओं ने दादागुरुदेव की भक्ति कर पुण्य अर्जित किया। प्रतिदिन इक्तिसा जाप के अंत में लक्की ड्रा द्वारा 5 श्रद्धालुओं को पुरस्कृत किया जाता है।

Share:

Popular News