BREAKING

पुस्तकें जीवन को रोशनी देती हैं - हरख जैन

Share:

जिला पुस्तकालय को किताबें दान।

धमतरी - रत्नाबांधा रेस्ट हाऊस पास स्थित जिला पुस्तकालय धमतरी को भखारा निवासी हरख जैन पप्पू ने शिक्षार्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं लिए के भाषाई ज्ञान वृद्धि, सामान्य ज्ञान, पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भेंट की। यू पी एस सी के आई ए एस, आई पी एस, कॉमर्स विषयक, सी ए, सी एस परीक्षाओं संबंधी 150 से अधिक पुस्तकें, जर्नल्स, नोट्स आदि लाइब्रेरी के हरिकिशन साहू एवं राव सर को भेंट किया एवं आशा व्यक्त किए कि पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तकें जीवन को रोशनी देती हैं एवं छात्र छात्राओं के लिये मार्गदर्शक साबित होंगी।

श्री जैन द्वारा बुक्स प्रदत्त किए जाने पर श्री राव एवं श्री साहू ने पुस्तक प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त कर साधुवाद देते हुए कहा कि अति उपयोगी पुस्तकों के सहयोग से हमारे छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्द्धन होगा जिससे उनमें स्वस्थ प्रतियोगी भावना का विकास होगा। आगे चलकर वे आदर्श नागरिक बन देश की सेवा करेंगे।

Share:

Popular News