BREAKING

बड़े मंदिर की आध्यात्मिक प्रयोगशाला में अष्टमी तिथि पर 16वे तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का अभिषेक,शांति धारा की गई।

Share:

रायपुर - श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से दिनाँक 26/8/2024 तिथि : भाद्रपद कृष्ण अष्टमी, २५५० दिन : सोमवार को भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि होने के कारण विशेष धार्मिक आयोजन किया जाता है। जिनालय के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि आज दिनांक प्रातः 8.30 बजे श्रावक गण सामुहिक रूप से एकत्रित होकर जिनालय की पार्श्वनाथ बेदी में 16 वे तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा को मंगलाष्टक का पाठ पढ़ कर पांडुक्षीला में विराजमान किया। प्रासुक जल से रजत कलशो से सभी ने भगवान का अभिषेक किया। तदोपरांत रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा की गई।


आज की रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रवीण जैन, दिनेश जैन, राजेश जैन मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश वालो प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का शुद्ध उच्चारण श्रेयश जैन बालू द्वारा किया गया। सभी ने अभिषेक शांतिधारा उपरांत सभी ने शांति नाथ भगवान की भक्तिभाव से संगीतमय आरती की तत्पश्चात सभी ने अष्ठ द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से आज देव शास्त्र गुरु का पूजन किया। भगवान शांतिनाथ के जयकारो पूरा जिनालय गुंजायमान हो गया। अंत में विसर्जन पाठ पाठ पढ़कर सभी ने विसर्जन किया और सभी ने महा अर्घ्य चढ़ाए।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन, प्रवीण जैन मामा जी, संजय जैन प्रेमी परिवार, सुजीत जैन, प्रणीत जैन, रवि जैन कुम्हारी, किशोर जैन, कुमुद जैन, राशू जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

सूचनादाता - प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी) 

श्री महावीर ज्ञान विद्या संघ, रायपुर

Share:

Popular News