BREAKING

खरतरगच्छ विधि से प्रतिक्रमण महाविदेह आराधना केन्द्र में संध्या 6.45 बजे से होगा।

Share:

पर्युषण पर्व पर सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं बच्चों ने स्नात्र व नवांगी पूजा में भाग लिया, द्वितीय दिवस मयंक डागा की भजन संध्या आयोजन होंगा।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में प्रातः 5 बजे पट खुलने के साथ ही भक्तों ने पुजारी आडो खोल दर्शन करवा दे, मुझे नित दर्शन रो नेम दर्शन करवा दे भजन गाते हुए परमात्मा के दर्शन वन्दन किये।


श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस परमात्मा के जन्मकल्याणक प्रत्यर्थ स्नात्र महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पर्युषण पर्व में विशेष आराधना करते हुए संध्या 6.45 बजे से श्रावक श्राविकाओं द्वारा श्री महाविदेह आराधना केन्द्र में खरतरगच्छ विधि से प्रतिक्रमण किया जावेगा। आज सुप्रसिद्ध जैन भजन गायक श्री हिमांशु बुरड़ भैरव सोसायटी स्थित जिनमंदिर में भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे, कार्यक्रम के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला बैद परिवार है। द्वितीय दिवस इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति सुप्रसिद्ध भजन गायक मयंक डागा प्रस्तुति देंगे। प्रभु भक्ति के लाभार्थी महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प कोचर परिवार हैं। प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति में कूपन द्वारा तीन ड्रा निकाले जावेंगे। तीन लक्की श्रद्धालुओं को गुलाबचंद सोहनलाल टीकम गोलछा परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा।

Share:

Popular News