BREAKING

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में पर्युषण पर्व पर बच्चों में नवांगी पूजन करने अपूर्व उत्साह, दादागुरुदेव प्रतिमाओं की माणक मोतियों से नयनाभिराम आंगी।

Share:

आज रात्रि सुप्रसिद्ध गायक मयंक डागा की जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में भजन संध्या।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के दूसरे दिन सैकड़ों बच्चों ने नवांगी पूजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रातः जिनमंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का आना आरम्भ हो गया सर्वप्रथम स्नात्र पूजन के परमात्मा का जन्मकल्याणक मनाया गया। श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि पर्युषण पर्व में रविवार अवकाश दिवस होने के कारण 500 से ज्यादा श्रावक श्राविकाओं ने श्री सीमंधर स्वामी, सुमतिनाथ जी, पार्श्वनाथ जी व वर्तमान शासननायक श्री महावीर स्वामी जी की प्रतिमाओं का अनामिका अंगुली से चंदन पूजन किया। पर्युषण पर्व के अवसर पर पूजन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। बच्चों को पूजन विधि की जानकारी व पूजन का महात्म्य समझाया गया।


ट्रस्टी नीलेश गोलछा व डॉ योगेश बंगानी ने आगे बताया कि दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की माणक मोतियों व मखमली कपड़े से नयनाभिराम आंगी बनाई गई। जिसके दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा। ट्रस्टी टीकम जैन ने बताया कि आज रात्रि 8.15 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व सुप्रसिद्ध भजन गायक मयंक डागा द्वारा प्रभु भक्ति की प्रस्तुति होगी। आज प्रभु भक्ति के लाभार्थी महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प कोचर परिवार हैं। पर्युषण पर्व के तीसरे दिन 2 सितम्बर को भजन युवा कलाकार ऋषभ नखत प्रभु भक्ति की गंगा प्रवाहित करेंगे, जिसके लाभार्थी इंदरचंद जय विजय सांखला परिवार होंगे।

Share:

Popular News