BREAKING

चमत्कारी जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में पर्युषण पर्व के चौथे दिन आज दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व दीप्ती बैद की प्रभु भक्ति।

Share:

हे पास मेरे क्या प्रभु जो आपको अर्पण करू, ऐसे प्रभु श्री आदि जिन को भाव से वंदन करूँ - ऋषभ नखत की प्रभुभक्ति में डूबे भक्तजन।

रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी म सा हस्ते प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में सोमवती अमावस्या व छत्तीसगढ़ के पोला पर्व के पावन अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि, अच्छी फसल व हरियाली हेतु मंगल प्रार्थना की गई, उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी। सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान किया गया। महासचिव महेन्द्र कोचर, डॉ योगेश बंगानी, निर्मल पारख मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा विधान सम्पन्न हुआ। कोचर ने बताया कि कुशल नाम है कितना प्यारा, जन जन की आंखों का तारा, जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं, मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं। भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया। पर्युषण पर्व के तीसरे दिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व सुप्रसिद्ध युवा भजन गायक ऋषभ नखत, राजनांदगांव द्वारा प्रभु भक्ति की प्रस्तुति गई। हे पास मेरे क्या प्रभु जो आपको अर्पण करू, ऐसे प्रभु श्री आदि जिन को भाव से वंदन करूँ, सीमंधर स्वामी के पास हमें जाना है, संयम लेके केवल पाके मोक्ष हमें जाना है। मालपुरा तेरा सच्चा है धाम सुन के कुशल गुरु तेरा मैं नाम भजनों से ऋषभ नखत ने चमत्कारी दादाबाड़ी में रंग जमाया। आज प्रभु भक्ति के लाभार्थी इंदरचंद जय विजय सांखला परिवार हैं।


पर्युषण पर्व के चौथे दिन 3 सितम्बर को युवा कलाकार दीप्ति बैद प्रभु भक्ति की गंगा प्रवाहित करेंगी। जिसके लाभार्थी जयकुमार पंकज भरत बैद परिवार होंगे। प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति में कूपन द्वारा तीन ड्रा निकाले जावेंगे। तीन लक्की श्रद्धालुओं को गुलाबचंद सोहनलाल टीकम गोलछा परिवार द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा। प्रतिदिन दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति कार्यक्रम का संयोजन खरतरगच्छ महिला परिषद राष्ट्रीय संगठन मंत्री मंजू कोठारी द्वारा किया जा रहा है।

Share:

Popular News