पंडरिया - जैनों के महापर्व प्रयूषण के 5 वे दिन स्थानीय जैन मंदिर में भगवान महावीर जन्म वाचन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, इस मंगल अवसर पर श्री संघ पंडरिया को स्वाध्याय का लाभ देने खरियार रोड़ (उड़ीसा) से पधारी हुई स्वाध्यायी श्रीमती मानाबाई चतुर्मुथा और सुश्री क्षमा पारख द्वारा कल्पसूत्र का वाचन किया जा रहा है।
जैनों के इस आठ दिवस के पर्युषण पर्व में मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, और रोज सुबह 6बजे भक्तांबर का पाठ, 6.30 में पूजा पक्षाल - शांति कलश ,9बजे से प्रवचन, शाम में प्रतिक्रमण के बाद आरती और रात में प्रभु भक्ति और ज्ञान वर्धक आयोजनों में देर रात तक माहौल भक्ति मय बना हुआ है।
महावीर जन्म वाचन के दिन नवकार भवन में दोपहर को जन्मवाचन के अवसर पर 14 स्वप्नों की बोलिया, आरती की बोली और मुख्य रूप से भगवान के पालना जी को घर ले जाकर भक्ति आराधना का लाभ श्री संघ को देने का लाभ खुशालचंद रोशनचंद लोढ़ा परिवार ने लिया, जहां इनके निवास पर देर रात तक भक्ति का समा बंधा रहा, 14 स्वप्नों की बोलियों पर हर एक स्वप्न पर समाज के छोटे छोटे बच्चो के द्वारा स्वप्न जी को लेकर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस मंगल कारी अवसर पर समाज में अक्षयनिधि तप, 5उपवास, 6 उपवास, तेला, बेला, एकासना और अन्य तप करके लोग अपना जीवन सार्थक बना रहे है।