रायपुर - नवकार जाप ग्रुप व 1008 श्री वासुपूज्य दिगंबर जैन सेवा समिति, डी.डी. नगर के साथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर परिसर में प्रातः 9 से 9:48 तक सकल जैन समाज के शाश्वत महामंत्र नवकार के जाप के 23वें क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के साधार्मिक जनों की सहभागिता रही। नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को नवकार जाप का आयोजन प्रातः 9 से 9.48 बजे तक अलग-अलग संघों के सहयोग से अलग-अलग क्षेत्रों में अनवरत किया जा रहा है। जाप समापन पर नवकार जाप ग्रुप द्वारा आयोजन समिति व स्थानीय महिला समिति का नवकार महामंत्र अंकित स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। जाप में बहुत अच्छी संख्या में साधर्मिक शामिल हुवे, स्थानीय महिला मंडलों का भी अच्छा सहयोग मिला।
आयोजन का संचालन वीरेंद्र डागा द्वारा किया गया। जाप में विशेष रूप से नरेश सिंघई के साथ स्थानीय संघ, आशीष जैन, गौतम गोलेछा, उम्मेद बैद, वीरेंद्र डागा, दीपक कवाड, निकुंज साचेला, मनोज जैन, अभय दुगड़, जैकी संचेती, राजेंद्र पारख, तन्मय जैन के साथ ही सकल समाज से अच्छी उपस्थिति रहीं।