BREAKING

सकल जैन समाज की सहभागिता में गतिमान हो रहे नवकार जाप ग्रुप के क्रम का 34 वां आयोजन आम्रपाली स्थिति श्रावक उपाश्रय में संपन्न।

Share:

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री प्रकाश जी सुराणा व शिक्षा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु श्रीमती दीपाक्षा जी जैन को "जैन गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

रायपुर दिनांक - 11/10/2026, रविवार - आम्रपाली स्थिति श्रावक उपाश्रय में श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति तत्वावधान में गतिमान चातुर्मास अंतर्गत आचार्य श्री विजय योगतिलक महाराज के शिष्य रत्न मुनिराज श्री शांततिलक विजय जी  आदि ठाणा - 8 व साध्वी भंगवतं आदि ठाणा - 9 की पावन निश्रा में नवकार जाप ग्रुप के द्वारा अपने प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक सकल जैन समाज की सहभागिता में गतिमान हो रहे नवकार जाप के क्रम का 34 वां आयोजन संपन्न हुआ।

नवकार जाप के पश्चात उपस्थित धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज ने नवकार की महत्ता को परिभाषित करने का प्रयास किया। मुनिराज ने कहा कि मनुष्य के जन्म के समय मोक्ष प्राप्ति के मार्ग को बताने व मृत्यु के समय अगले भव को तारने के मार्ग ज्ञातव्य उद्देश्य से नवकार का सुमिरन कराया जाता है। मुनिराज ने अमर कुमार की प्रेरणा दायक जीवन कथा के माध्यम से इसे समझाने का प्रयास किया कि किस प्रकार अमर कुमार ने नवकार के स्मरण मात्र से कैसे अपने आप को मोक्ष मार्ग की प्राप्ति की ओर ले जाकर अपनी आत्मा का कल्याण किया। मुनिराज ने आगे कहा कि कोई भी कार्य चाहे वह जाप हो या अनुष्ठान किसी न किसी प्रयोजन से किया जाता है जिसकी प्राप्ति व्यक्ति को अवश्य होती।

जाप में विशेष रूप से आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, वीरेंद्र डागा, अनिल बरडिया, अशोक सुराणा, अभय दुग्गड, कमलेश ललवानी, मनोज पारख, मल्लीचंद बैद, निकुंज साचला की सहभागिता रही।

जैन गौरव सम्मान से सम्मानित -

समाज सेवा के क्षेत्र में जन कल्याण के कार्य करने वाली सकल जैन समाज की जैन प्रतिभाओं को नवकार जाप ग्रुप द्वारा सम्मानित किया जा रहा है, जिससे समाज के अन्य सदस्यों को प्रेरणा प्राप्त हो सके। सम्मान की कड़ी में जाप पश्चात समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्री प्रकाश जी सुराणा व शिक्षा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु श्रीमती दीपाक्षा जी जैन को  "जैन गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

Share:

Popular News