रायपुर - जैनम एकेडमी एवं समता युवा दुर्गा उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026’ में फ्री गरबा सेलिब्रेशन के साथ उत्साह, उमंग और धूमधाम का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में गरबा और डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियाँ, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में आरवी शर्मा एवं आरव शर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं राहुल, मोहित, मनीष एवं हितेश ने गरबा नृत्य में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और बेहतरीन तालमेल से दर्शकों की सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम में VIP अतिथियों के रूप में अनिकेता भारद्वाज एवं शारदा शराफ जी उपस्थित रहीं। वहीं सेलिब्रिटी एंकर अभिलाषा झा ने अपने शानदार मंच संचालन से कार्यक्रम को खास बनाया। सुभाष मलिक, सेलिब्रिटी इवेंट ऑर्गनाइजर एवं सेलिब्रिटी फोटोग्राफर, की उपस्थिति भी आयोजन का आकर्षण रही।
जैनम एकेडमी की संस्थापक एवं संचालिका दीपाक्षा जैन शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों को विशेष महत्व देती हैं। एकेडमी द्वारा बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, थीम-आधारित समर कैंप, जन्माष्टमी बाल उत्सव और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।
इसके अतिरिक्त ‘ME & MAA – नारी प्रेरणा सम्मान’ और ‘Books for All – A Jainam Academy Initiative’ जैसी पहलों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, शिक्षा और सामाजिक सेवा को बढ़ावा दिया जाता है।
‘लिटिल स्टार्स गरबा उत्सव 2026’ संस्कृति, मनोरंजन और बच्चों की प्रतिभा का सुंदर संगम बना, जहाँ बच्चों और परिवारों को गरबा का आनंद लेने तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिला। जैनम एकेडमी एवं समता युवा दुर्गा उत्सव समिति की यह पहल बच्चों को प्रोत्साहित करने और समाज में सांस्कृतिक चेतना बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।