रायपुर - 8 मार्च के अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीतों लेडीज विंग रायपुर द्वारा एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया..यह आयोजन कैंसर और थैलीसीमिया की रोकथाम के लिए जागरूक करना..

..इस कार रैली मे जीतो एमपी सीजी जोन की कन्वेनर कुसुम श्रीश्रीमाल, चेयर पर्सन रश्मि जैन, उषा लुनावत, रिचा बरलोटा, चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी अंकुश गोलछा, आलोक जैन, अभिलेश कटारिया, प्रखर तालेडा, सिद्धार्थ बरडिया उपस्थित थे।
कैंसर स्पेलिस्ट डॉक्टर जसवंत लोढा जैन, एम्स हॉस्पिटल के हिमेटोलॉजिस्ट डा सुनील झोंडले काश फाउंडेशन की फाउंडर काजल सचदेव सुरेश सचदेव उपस्थित थी..जिन्होंने इस आनुवंशिक बीमारी की रोकथाम के लिए सबको पहले से ही क्या करना, क्या नही करना सभी तरह की जानकारियां दी..जीतो की महिला चेयरपर्सन रश्मि जैन ने बताया इसमें लगभग 155 लोग शामिल हुए, करीब 52 गाड़ियों को कैंसर व थैलीसीमिया जागरूकता की थीम पर सजाया गया। ऊषा लूणावत प्रोग्राम कन्वेनर द्वारा बताया गया कि शादी से पहले हर लड़के लड़की को HPLC टेस्ट अवश्य कराना चाहिए, 2 माइनर थैलीसीमिया वाहक शादी करते है तो मेजर थैलीसीमिया बच्चा पैदा होता है ,जिसे जीवन भर खून चढ़ाना पड़ सकता है।
जीतो और काश फाउंडेशन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया साथ ही साथ डा जसवंत जैन जी ने कैंसर के लक्षण एवं पहचान बताई, इससे बचने के उपाय स्वास्थजीवन शैली जीने के तरीके समझाए, एम्स के हिमेटोलॉजिस्ट डा सुनील झोंडले ने बढ़ती हुई आनुवंशिक बीमारी थैलीसीमिया पर टेस्ट कराने पर जोर दिया। जीतो मेन विंग यूथ विंग ,महिला मंडल, सभी के सहयोग से कार्य सफ़ल हुआ।
अंकिता बरडिया द्वारा आभार दिया गया.. आज महिलादिवस पर सबको संकल्प दिलाया कि हर महिला इसकी जागरूकता फैलाएगी और इस बीमारी को बढ़ने से रोकेगी , आने वाली पीढ़ी को थैलीसीमिया मुक्त रखने का संकल्प लिया गया।
काश फाउंडेशन की संस्थापिका काजल सुरेश सचदेव कहती है कि इन बच्चों के लिए सभी समाजवर्ग ब्लड डोनेट करे, अपने हर बच्चे की शादी से पहले कुंडली मिलाए या नहीं पर थैलीसीमिया टेस्ट HPLC जरूर कराए। कार में जागरूकता की झाकी पर 3 इनाम भी रखे गए।