April 16, 2026


सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में विचक्षण जैन विद्यापीठ का उत्कृष्ट परिणाम।

रायपुर - कुम्हारी स्थित विचक्षण जैन विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण को दर्शाती है।

Advertisement

मेधावी विद्यार्थी:

दिव्यांश चोपड़ा (94.0%), अक्षत जैन (93.2%), नमन जैन (93.0%), सुहानी चोपड़ा (89.4%), मौलिक भंसाली (88.4%), प्रक्षल जैन (86.8%), दिव्यांश झा (86.4%), विधि जैन (85.8%), जैनम बाफना (84.8%) एवं सौम्या जैन (83.8%)।

विशेष उपलब्धि:

दिव्यांश चोपड़ा ने संस्कृत एवं प्रक्षल जैन ने गणित में 100/100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेंगे।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch