April 13, 2026


कवर्धा में महावीर स्वामी चौक जैन स्थानक परिसर में स्थित धराशायी नीम के वृक्ष स्थल पर पुन:पौधारोपण।

कवर्धा : - 13/04/26 - महावीर स्वामी चौक जैन स्थानक परिसर में स्थित शताब्दी पूर्व नीम का विशालकाय वृक्ष धराशायी होने पर वार्ड के जागरूक नागरिकों ने हरीतिमा टीम के साथ निर्णय लिया की इसी स्थल पर पुन: नीम का पौधा रोपण किया जाए ताकि पर्यावरण संतुलन बेहतर हो सके। तदाशय हेतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी एवं वार्ड के सक्रिय पार्षद श्री रिंकेश वैष्णव से संपर्क किया गया। उन्होंने त्वरित कदम उठाते हुए जेसीबी एवं वाहन की व्यवस्था की। सोमवार 13 अप्रैल की सुबह अध्यक्ष श्री अजय लुनिया के नेतृत्व में हरीतिमा टीम अपने शालीन ड्रेस हरी टी शर्ट फुल पैंट धारण कर पौधा, ट्रि गार्ड, सीमेंट, गिट्टी, ईट, पानी आदि लेकर पिकअप में पहुंची।

Advertisement

वयोवृद्ध श्रावक श्री भीषमचंद लूनिया, जैन संघ अध्यक्ष श्री नेमीचंद श्रीश्रीमाल, सह्रदया माता श्रीमती रत्ना देवी उपाध्याय, श्रीमती माया देवी रूसिया, श्रीमती लीला श्री श्रीमाल, श्रीमती प्रीति लूनिया आदि ने विधि विधान, वंदन पूजन के साथ नीम का पौधा उसी स्थल पर रौपा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्डवासियों की जागरूकता की प्रशंसा करते हुए हरीतिमा को उसके सराहनीय योगदान के लिए बधाई दी। सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष श्री नेमीचंद श्री श्रीमाल ने अपनी ओर से 5001 रुपया हरीतिमा को भेंट किया एवं सभी को धन्यवाद दिया। लायंस क्लब के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद श्री श्रीमाल ने इस वृक्ष के आश्रय में बचपन में बिताए गए क्षणों का स्मरण किया।

श्री गेन्दमल मोदी ने जैन स्थानक भवन परिसर में हुए आज के प्रसंग को अद्वितीय बताया। कार्यक्रम का संचालन सकल जैन श्री संघ कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश श्री श्रीमाल ने किया। श्री ऋषभ निलेश कोटडिया ने भी हरितिमा टीम को 5001 रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ महामंत्री श्री अतुल देशलहरा, साधुमार्गी जैन संघ अध्यक्ष श्री गुलाबचंद श्रीश्रीमाल, चैंबर्स जिला अध्यक्ष श्री दिनेश जैन, सराफा व्यवसायी सुभाष बोथरा, राहुल उपाध्याय, संतोष श्री श्रीमाल, हरिश नाहटा, नवीन श्री श्रीमाल, छवेंद्र गुप्ता, श्रीमती शशी श्रीश्रीमाल, श्री अक्षय श्री श्रीमाल आदि वार्ड नगर वासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा सभी ने पर्यावरण प्रेमी संघठन हरीतिमा के सदस्यों के  अनुकरणीय कृत्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch