रामगंजमंडी - परम पूज्य अवंति तीर्थोद्धारक राष्ट्ररत्न खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. एवं पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा 3 की पावन निश्रा में दिनांक 12-04-2026 को रामगंजमंडी KYUP शाखा की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत् गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रवि जी बापना को अध्यक्ष, गौरव जी बापना को सचिव, संजय जी मेहता (नाकोड़ा) को उपाध्यक्ष एवं सुशील जी गोखरू को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री द्वारा शाखा की भावी गतिविधियों हेतु मंगलकामनाएँ व्यक्त की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।
