March 09, 2026


विश्व महिला दिवस पर दुर्ग में नवदृष्टि फाउंडेशन एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से 56 लोगों ने किया रक्तदान।

दुर्ग - विश्व महिला दिवस के अवसर पर गंजपारा स्थित वर्धमान हाइट्स सोसाइटी में नवदृष्टि फाउंडेशन एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 56 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

Advertisement

शिविर में लोगों में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न ब्लड ग्रुप के लोगों ने स्वेच्छा से पहुंचकर रक्तदान किया। विशेष रूप से लगभग 7 महिलाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्धमान हाइट्स सोसाइटी के रहवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।


इस अवसर पर वर्धमान हाइट्स सोसाइटी के मंगल अग्रवाल, मधुर देशलहरा एवं नितिन कांकरिया पूरे समय उपस्थित रहकर रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग करते रहे।

मंगल अग्रवाल ने बताया कि वे लंबे समय से नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करते रहे हैं। इस बार यह निर्णय लिया गया कि वर्धमान हाइट्स सोसाइटी में ही शिविर का आयोजन किया जाए, ताकि यहां के निवासियों में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े।

मधुर देशलहरा ने कहा कि सोसाइटी की ओर से यह पहला रक्तदान शिविर था, जिसे उत्साहजनक प्रतिसाद मिला है। भविष्य में हर वर्ष इस प्रकार के रक्तदान शिविर आयोजित करने पर विचार किया जाएगा।

शिविर में सभी रक्तदाताओं को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए हेलमेट प्रदान किए गए, साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


अंत में वर्धमान हाइट्स सोसाइटी, नवदृष्टि फाउंडेशन एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य की कामना की तथा सफल आयोजन के लिए उपस्थित सदस्यों एवं ब्लड बैंक कर्मियों को साधुवाद दिया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch