April 09, 2026


देश विदेश सहित बिलासपुर में विश्व नवकार महामंत्र जाप दिवस संपन्न।

क्रांतिनगर, लिंक रोड, टिकरापारा में हुवा जाप।

बिलासपुर - सम्पूर्ण देश एवं विदेश में जीतो चैप्टर्स द्वारा "विश्व नवकार महामंत्र जाप दिवस" का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर में सकल जैन समाज ने नवकार महामंत्र का जाप जैन समाज द्वारा सरकंडा मंदिर, अनोप त्रिलोक ज्वेलर्स लिंक रोड, गुजराती समाज टिकरापारा में संपन्न हुआ।

Advertisement

श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ

श्री जैन श्वेतांबर समाज के सदस्य मुकेश जैन द्वारा "AT ज्वेलर्स" लिंक रोड में सुबह जाप का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के संरक्षक विमल चोपड़ा, अध्यक्ष सुभाष श्रीमाल, तेरापंथ समाज अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोथरा, सुरेंद्र मालू प्रवीण गोलछा, प्रवीण कोचर, अभिनव डाकलिया, अंकित, रश्मि, किरण चोपड़ा, ज्योति चोपड़ा, तुषार मेहता, योगेश चोपड़ा सहित श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ एवं तेरापंथ समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

सरकंडा जैन समाज

 पूरे विश्व में नवकार महामंत्र का जाप किया गया। बिलासपुर समाज द्वारा सरकंडा, क्रांति नगर, सम्मति विहार जैन मंदिर में पूजन पश्चात 1 घंटे 36 मिनट का जाप किया गयाl ध्यान मुद्रा एवं हाथ जोड़कर जाप का आनंद लिया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चे महिलाएं बुजुर्ग उपस्थित थे।

गुजराती जैन समाज टिकरापारा

 आज विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष में गुजराती जैन समाज द्वारा जैन भवन टिकरापारा में नवकार महामंत्र का जाप सुबह 8:00 बजे से किया गया। श्री दशाश्रीमाली स्थानकवासी जैन संघ के द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें समाज के सभी पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग एवं बालक बालिकाएं उपस्थित होकर नवकार महामंत्र का संगीत मय जाप किया गया। नवकार महामंत्र का जाप श्रीमती अमिता बेन सुतारिया एवं श्रीमती कल्पा बेन तेजाणी ने संगीत मय अलग-अलग धुन में गाकर सभी को जाप करवाया, उसके बाद विश्व शांति के लिए शांतिनाथ भगवान के मंत्र का जाप किया गया। एक लोगस का पाठ किया गया। उसके बाद कार्यक्रम के समाप्ति के पहले मांगलिक किया गया।

समाज के अध्यक्ष भगवान दास सुतारिया ने कहा कि इस नवकार महामंत्र के जाप से विश्व में हो रहे कई देशों के बीच युद्ध में विराम लग सकता है । इस नवकार महामंत्र की शक्ति से विश्व के सभी व्यक्ति के मन में शांति की एक नई ज्योति की स्थापना होगी जिससे युद्ध जैसी स्थिति नहीं बनने के आसार बन जाएंगे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के अध्यक्ष भगवान दास सुतारिया, गोपाल वेलाणी, मनीष शाह, दीपक सुतारिया, दीपक गांधी, किशोर देसाई, कृष्णा वेलाणी, केतन सुतारिया, प्रशांत सुतारिया, विपुल दोषी, शरद  दोषी, पारुल सुतारिया, वत्सला कोठारी, रश्मि तेजाणी, ज्योत्सना तेजाणी, उर्मिला तेजाणी, स्मिता सुतारिया, उषा बेन शाह, सोनल शाह,गीतांजलि शाह, हेतल तेजाणी, करिश्मा देसाई, शोभना सुतारिया, मनीषा कपाड़िया, मिली वोरा, अन्य उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch