बिलासपुर, 4 मई 2026 - भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर द्वारा श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल अकलतरा के सहयोग एवं परिसर में रविवार 3 मई को आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वस्त्र संगम, विद्या दान एवं रक्तदान महाशिविर का शुभारंभ पावन मंगलाचरण से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई कोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार जनरल माननीय श्री नीलम चंद सांखला ने की। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ माननीय श्री जितेन्द्र कुमार जैन एवं विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय माननीय श्री पंकज जैन रहे।
विशिष्ट सान्निध्य: श्रीमंत सेठ विनोद जैन — संरक्षक, सकल जैन समाज बिलासपुर; सीए आलोक जैन — जीतो रायपुर; BJS राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंगी, राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रम मनोज लुंकड़, प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद लुणावत
सेवा के 6 आयाम — एक नजर में
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:
बिलासपुर-रायपुर से आए नेत्र, हड्डी, शिशु, चर्म एवं जनरल फिजिशियन सहित 40 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम व 70 पैरामेडिकल स्टाफ ने प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक अनवरत सेवाएं दीं। 3000+ मरीजों का निःशुल्क परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही होम्योपैथिक चिकित्सक संघ द्वारा 3 महीने की दवाइयां निःशुल्क दी गई। मंगला हॉस्पिटल के 35 डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ हर तरह का परीक्षण कर ग्रामीण जनों को सुविधा उपलब्ध करायी गई। इस थेरे ओं श्री गणेश आई हॉस्पिटल रायपुर द्वारा करीबन 500 मरीज का परीक्षण कर 129 जरूरतमंदों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित कर तिथि निर्धारित की गई।
दिव्यांग सहायता:
चलने-फिरने में असमर्थ 14 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर व ट्राई-साइकिल तथा 32 लोगों को कान की मशीन प्रदान करने हेतु चयन किया गया।
"सफरनामा" का विमोचन
इस दौरान भारतीय जैन संघठना के द्वारा किए गए कार्य एवं जैन समाज के छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान सदस्य विभिन पदों पर विराजमान है, साथ ही अन्य गतिविधियों में समाज का नाम रोशन कर रहे हैं उनका प्रकाशन सफरनामा पत्रिका में किया गया। जिसका विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया।
वस्त्र संगम:
6500+ वस्त्र, खिलौने एवं घरेलू उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराई गई।
विद्या दान: भारतीय जैन संघठना के सदस्यों के द्वारा 1200 से भी ज्यादा बुक का कलेक्शन किया गया। जिसमें 800+ स्कूली बच्चों को कॉपी-किताब व पठन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कदम ए स्टेप फॉरवार्ड के संस्थापिका आंचल जैन की उपस्थिति में विद्यादान को भी लॉन्च किया गया। जिसमें गांव-गांव से जो पढ़ने में योग्य बच्चे जो बाहर जाकर पढ़ना चाहते हैं उनको सुविधा उपलब्ध कराने क्या लक्ष्य लिया।
रक्तदान महादान:
युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह — *127 यूनिट रक्तदान* संपन्न। ऐतिहासिक घोषणा BJS एवं महाविद्यालय प्रबंधन ने वचन दिया — _"रक्तदान करने वाले प्रत्येक परिवार को भविष्य में रक्त की आवश्यकता होने पर महाविद्यालय स्वयं रक्त उपलब्ध कराएगा।"_
6 अन्न सेवा निःशुल्क
पधारे 4000+ श्रद्धालुओं के लिए स्वादिष्ट भोजन प्रसाद की व्यवस्था।
उद्बोधन के मुख्य अंश
अतिथियों ने कहा — _"शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री नहीं, संस्कार व सेवा है। भारतीय जैन संघटना ने सहयोग से सेवा यज्ञ किया है। यह बनाहिल की जनता का शिविर था।"_ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने इसे "अब तक का सबसे व्यवस्थित व बहुआयामी शिविर" निरूपित किया।
उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान
जैन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 प्रतिभाओं का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। साथ ही अकलतरा विकासखंड के सरपंच, शासकीय-निजी स्कूलों के प्राचार्य, मितानिन, महिला स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष-सचिव एवं जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती डॉ. गीता सिंह समाजसेविका एवं पर्यावरणविद, प्रदेश सचिव अमरेश जैन, अंकित जैन, अंशुल जैन, सुनीता जैन, गुड़िया बग्गा, आर्ची जैन, वंशिका, श्वेता जैन, मनोरमा जैन, ज्योति जैन, प्रवीण कोचर, अभिनव डाकलिया, अजय छाजेड़, संजय, रितेश राकेश तेजाणी, अमित जैन, राजू भाई, सीमा जैन, रीतू जैन, पूनम तेजाणी सहित सहित सदस्यों के निस्वार्थ सेवा भाव की सर्वत्र सराहना हुई।
सेवा सहयोगी: श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय का समस्त स्टाफ, प्राचार्य महोदया, NSS स्वयंसेवक, NCC कैडेट, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं, वॉलंटियर्स एवं *गुरु घासीदास विश्वविद्यालय* के स्वयंसेवकों ने दिन-रात सेवा दी। मंच संचालन श्रीमती सीमा जैन, अमित जैन, रितु जैन एवं श्री राहुल राठौर ने अपनी सुमधुर वाणी एवं प्रभावी शैली से पूरे दिन समा बांधे रखी।
आगंतुक अतिथियों ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे "सेवा का महाकुंभ" कहा।
अमरेश जैन - सचिव, भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर_
9669615981