रायपुर - सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना अब साकार होती दिखाई दे रही है। इसी राष्ट्रीय स्तर पर जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है।

राष्ट्रीय संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुदीप जैन (सोनी) अजमेर ने छत्तीसगढ़ राज्य संघ राज्य अध्यक्ष के रूप में श्री प्रमोद जैन (लूनावत) एवं राष्ट्रीय महिला संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बरखा जैन (बडजात्या) ने श्रीमती ममता जैन को छत्तीसगढ़ राज्य महिला संघ राज्य अध्यक्ष को नियुक्ति प्रदान की है।
संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए “जैनत्व ऐप” को लॉन्च किया है।
नवनियुक्त राज्य अध्यक्षद्वय श्री प्रमोद लुणावत एवं श्रीमती ममता जैन ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा भी जोड़ी गई है, जिससे प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिलेगी।
ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था की भी व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और भी मजबूत होगी। आपने समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप को डाउनलोड कर इस डिजिटल क्रांति में सहभागी बनें।
इस नियुक्ति पर जैन समाज के राजेश जैन , अजय जैन, संदीप जैन कैलाश रारा जी, अशोक मुकीम , पंकज चोपड़ा..............आदि ने बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।