रायपुर - परमातक श्री शीतलनाथ जिनालय एवं दादाबाड़ी ट्रस्ट, देवेंद्र नगर रायपुर के तत्वावधान में “निपुणा अध्यात्म वाटिका (उपाश्रय)” के भूमि पूजन एवं खनन विधान का पावन एवं भव्य आयोजन गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम प्रवर्तिनी महोदया प.पू. निपुणा श्री जी म सा की सु शिष्या प्रेरणादात्री प्रवचन प्रवीणा प.पू. स्नेहयशा श्री जी म.सा. आदि ठाणा की पावन प्रेरणा एवं सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
प्रातःकाल स्नात्र पूजन, भूमि पूजन एवं खनन विधान विधिकारक श्री विमल जी गोलछा द्वारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिनालय परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा तथा समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
“निपुणा अध्यात्म वाटिका (उपाश्रय)” के संपूर्ण निर्माण का लाभ मालू परिवार के उत्तमचंद मालू, मोहनलाल मालू, प्रकाशचंद मालू एवं दिलीपकुमार मालू परिवार को प्राप्त हुआ है। वहीं प्रवचन हॉल का नक़रा श्री जैवंतराज जी – कमला देवी पारख परिवार द्वारा लिया गया।
ट्रस्ट द्वारा जानकारी दी गई कि उपाश्रय के साथ दूसरे भवन में विशाल प्रवचन हॉल एवं गर्ल्स हॉस्टल का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाशचंद मालू, त्रिलोकचंद पारख, धनराज बैद, अजय मालू, विजय मालू, विजय कांकरिया, अभय भंसाली, रवि डोशी, मेघराज कांकरिया, आलोक मालू एवं अशोक गांग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रबंधक ट्रस्टी चंचल पारख ने किया, आयोजन के पश्चात नवकारसी एवं प्रसादी का आयोजन किया गया। नवकारसी का लाभ भी मालू परिवार ने लिया।