May 13, 2026


मां और बच्चों के नाम रही "त्रिवेणी” की खूबसूरत शाम-जीव दया ग्रुप।

दुर्ग - दुर्ग के ऋषभ देव परिसर में जीव दया ग्रुप जैन समाज द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में "त्रिवेणी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह खास आयोजन माताओं और बच्चों को समर्पित रहा, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में डांस, क्ले आर्ट, रैंप वॉक, एक्टिंग और कई शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। जीव दया ग्रुप के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मातृत्व, संस्कार और परिवार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। पूरे आयोजन में प्रेम, सम्मान और अपनापन का सुंदर माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के जज थे- गूंजा पिंचा, रुचिता बाघमार, सृष्टि बुरड, स्नेहा ढेलडिया।


कार्यक्रम में मुख्यअतिथि दुर्ग शहर की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, सपोर्टेड सांखला ज्वैलर्स, जनता ग्रुप, वर्धमान हॉलिडे, गिफ्टिंग पार्टनर्स, ड्रीम डेकॉर, जैन ऑप्टिकल के सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पदम जी बरडिया, राजेश कटारिया, पारस मल कोचर, महावीर लोढ़ा, विपिन सुराणा, रमेश टाटिया अंकुश टाटिया, रेखा कटारिया, सरोज कोचर, नंदा देवी पारख, सुनीता लूणावत सहित सकल जैन समाज इस कार्यक्रम का हिस्सा बना।

गर्मी के दिनों में जीव दया बे- जुबान जीव और पंछियों के लिए सकोरा, कोटना और प्याऊ घर और चलित प्याऊ घर के माध्यम से सेवा का कार्य निरंतर कर रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch